वर्ल्ड क्वान किडो चैंपियनशिप में अभिषेक को सिल्वर मेडल:लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया, रैली निकाली
वर्ल्ड क्वान किडो चैंपियनशिप में अभिषेक को सिल्वर मेडल:लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया, रैली निकाली
सिंघाना : सिंघाना के खिलाड़ी अभिषेक कुमार पुत्र महेंद्र कुमार ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान किडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उन्होंने ब्लैक बेल्ट सेमी कॉन्टैक्ट फाइट स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की है।
अभिषेक कुमार राजौरा ने बताया कि यह चैंपियनशिप 20 से 24 मई तक बुखारेस्ट में आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
सम्मान समारोह का आयोजन
खिलाड़ी के वापस लौटने पर गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे कस्बे में डीजे के साथ रैली निकाली गई और अभिषेक कुमार राजौरा का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
अभिषेक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय क्वान किडो इंडिया के सीईओ डॉ. सतीश डुल, टीम मैनेजर डॉ. सुनील दत्त, कोच मिस्टर अतुल पंगोत्रा, राजस्थान अध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत, प्रायोजक विजेंद्र कुमार और अपने गुरु शिहान हेमंत कुमार को दिया। उन्होंने सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा को इस उपलब्धि का कारण बताया।
ये रहे मौजूद
सम्मान समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय कुमार पांडे, नौरंग डांगी, मोहनलाल गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, एडवोकेट जगदीश प्रसाद, विजेंद्र राजोरा, हरिराम, नरेश कुमार, संतोष सैनी, आयुष कुमार, अजय कुमार, राधेश्याम, दिव्यांश सिंह और योगेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170998


