सीकर जिले में घना कोहरा और सर्द हवाओं का कहर
विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : सीकर जिले में सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार सुबह जिले के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर करीब 20 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति यह रही कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर रेंग-रेंग कर सफर करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्गों सहित मुख्य सड़कों पर यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर कोहरे के चलते सुबह के समय आवाजाही प्रभावित रही।
सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। सुबह-सुबह लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, जबकि ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव और आग का सहारा लेते दिखे। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
हालांकि, जहां आमजन को ठंड और कोहरे से परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि रात में गिर रही ओस से रबी की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है और यह मौसम फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और घने कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035217


