रींगस में दिनदहाड़े जेबतराशी, कार सर्विस सेंटर से 15 हजार की नकदी चोरी
महंगे कपड़े पहनकर आया शातिर, ग्राहक बनकर कर्मचारियों की जेब की सफाई, सीसीटीवी में कैद वारदात
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस कस्बे में दिनदहाड़े जेबतराशी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्रीमाधोपुर रोड स्थित शिवागं कार रिपेयरिंग एवं सर्विस सेंटर पर एक शातिर चोर ने खुद को ग्राहक बताकर वर्कशॉप में प्रवेश किया और बेखौफ होकर कर्मचारियों की जेब साफ कर दी। चोर कर्मचारियों की नजरों के सामने घूमता रहा, लेकिन किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ।
कार सर्विस सेंटर संचालक मुकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी महंगे कपड़े और जूते पहनकर आया था, जिससे वह सामान्य ग्राहक प्रतीत हो रहा था। मौका पाकर उसने वर्कशॉप में लगे हैंगर पर टंगे कर्मचारियों के कपड़ों की तलाशी ली और उनमें रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को इस चोरी का शिकार बनाया गया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब कर्मचारियों ने अपनी जेबों से पैसे गायब पाए। इसके बाद वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी साफ तौर पर कर्मचारियों के कपड़ों से नकदी निकालते हुए कैद हो गया।
फुटेज के आधार पर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी के जरिए शातिर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन में दहशत का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035307


