[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना : बिजली बोर्ड की सराहनीय पहल: सदियों से अंधेरे घर में किया उजियारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना : बिजली बोर्ड की सराहनीय पहल: सदियों से अंधेरे घर में किया उजियारा

जयसिंहपुरा गांव की बेटी मीना कुमारी के घर में हुआ उजाला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-बुहाना : राज्य सरकार द्वारा संचालित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 के तहत ग्राम पंचायत सुल्ताना अहिरान में आयोजित कैंप में ग्राम जयसिंह पुरा से 13 वर्षीय बालिका द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद कैंप प्रभारी उपखंड अधिकारी द्वारा फीडबैक के दौरान जानकारी लेते समय गारंटी कार्ड में बिजली का रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं होने के बारे में पूछा तो विद्युत कनेक्शन नहीं होने की बात सामने आई तब बच्ची ने बताया कि वह एक अनाथ बालिका है जिसके पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा भाई का एक्सीडेंट होने के कारण दिमागी संतुलन खराब है घर पर कमाई का कोई जरिया नहीं है तो कैंप प्रभारी उपखंड अधिकारी महोदय द्वारा सहायक अभियंता से बात की गई तथा कनेक्शन देने के लिए बात की गई लेकिन बच्ची के घर की की आर्थिक स्थिति डिमांड नोटिस व फाइल बनवाने की नहीं थी।

विद्युत विभाग द्वारा स्वयं के प्रयासों पर फाइल बनवाई गई तथा पंचायत समिति प्रधान हरि किशन द्वारा डिमांड नोटिस जमा करवाया गया और आज विद्युत विभाग की टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए जो घर सालों से अंधेरे में था में रोशनी जलाकर उजियारा किया गया और राज्य सरकार द्वारा संचालित महंगाई राहत एव प्रशासन गांव के संग अभियान की सार्थकता को साबित किया पीड़ित परिवार द्वारा राज्य सरकार एवं निगम प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद किया गया। सहायक अभियंता सुभाष मीणा की टीम तत्परता से विद्युत कनेक्शन जारी किया। पीड़ित परिवार को महंगाई रात कैंप के माध्यम से राहत प्रदान हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad