[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने ली समीक्षा बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने ली समीक्षा बैठक

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने ली समीक्षा बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : बीस सूत्री कार्यक्रम की क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ चंद्रभान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने उन्हें जिले की प्रगति से अवगत करवाया । डॉ चंद्रभान ने विभाग वार जिले के संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति का फीडबैक लिया। उन्होंने मनरेगा पर ध्यान देने की बात कही। वहीं खाद्य सुरक्षा योजना योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर डीएसओ कपिल झाझड़िया की तारीफ की। डॉ चंद्रभान ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की अपील की। बैठक में बीसूका जिला स्तरीय प्रथम स्तरीय समिति के सदस्य ताराचंद गुप्ता ने गौशाला को मनरेगा से जोड़ने का भी सुझाव दिया। डॉ चंद्रभान ने एनीमिया के संदर्भ में जिले में और बेहतर काम करने की आवश्यकता बताई ।

बैठक में बीसूका क्रियान्वयन समिति सदस्य राजन चौधरी, जिला की प्रथम स्तरीय समिति के सदस्य मेहर कटारिया, सुभिता सीगड़ा, सज्जन मिश्रा, नरेश सोनी, ताराचंद भोड़कीवाला, रणजीत चंदेलिया, रामनिवास भालोटिया, श्रीचंद झाझड़िया, वतन बुडानिया, मो. अफीज़ खां, रामनारायण कुमावत, लक्ष्मण सिंह सैनी, नरेश खादीवाल, एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, डीएफओ आरके हुड्डा, एसीईओ रामनिवास चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद अशफाक खान, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र राठौर, बाल अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पवन पूनियां, डीआईसी के जीएम अभिषेक चोबदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad