[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा व तिलक-श्रृंगार होगा; जानें कब होंगे दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा व तिलक-श्रृंगार होगा; जानें कब होंगे दर्शन

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा व तिलक-श्रृंगार होगा; जानें कब होंगे दर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्याम बाबा का 8 नवंबर को विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में 8 नवंबर (सोमवार) को खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार के कारण मंदिर में 19 घंटे दर्शन बंद रहेंगे। 7 नवंबर को रात 10 बजे से 8 नवंबर की शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। बाबा श्याम के दर्शन 8 नवंबर को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad