[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलसीसर में गरीब की दुनिया सेवा संस्था का चौथा स्थापना दिवस सम्मान समारोह 4 जनवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलसीसरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलसीसर में गरीब की दुनिया सेवा संस्था का चौथा स्थापना दिवस सम्मान समारोह 4 जनवरी को

अलसीसर में गरीब की दुनिया सेवा संस्था का चौथा स्थापना दिवस सम्मान समारोह 4 जनवरी को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

अलसीसर : गरीब की दुनिया सेवा संस्था अपना चौथा स्थापना दिवस सम्मान समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम 4 जनवरी 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे लक्ष्मीनारायण जी मंदिर के सामने अलसीसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए कंबल, लोई, राशन किट, नए-पुराने कपड़े, चप्पल, जूते, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी स्टिक का वितरण किया जाएगा। यह आयोजन संस्था की समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पिलानी से पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश दहिया होंगे। विशिष्ट अतिथियों में राजेश बाबल, डॉ. स्मिता चौधरी (अमेरिका), मनफूल सिंह श्योराण सहित अन्य समाजसेवक उपस्थित रहेंगे। संस्था के पदाधिकारियों नंदकिशोर टेलर, परमेश्वर लाल तथा रमेश काला लादूसरिया ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गरीबों और असहायों की सेवा में समर्पित है, और सभी का सहयोग इसे सफल बनाएगा। संस्था पिछले चार वर्षों से गरीबों की सेवा में सक्रिय है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचा रही है।

Related Articles