[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी-बिजली संकट, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्य

पानी-बिजली संकट, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

पानी-बिजली संकट, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

डीडवाना : लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पानी-बिजली संकट, बढ़ती महंगाई, नीट परीक्षा में कथित धांधली तथा विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद आमजन को राहत नहीं मिल रही है। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, रसोई गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की महंगाई पर चिंता जताई गई। साथ ही नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

विधायक ने कुछ सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्यों में अनियमितता, कृषि मंडी व सहकारिता विभाग में किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी तथा विभागीय भ्रष्टाचार के आरोप भी उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान हनुमानाराम कासनिया, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, अमजद खान सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से जनसमस्याओं के समाधान तथा शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया गया।

Related Articles