कैडर रिव्यू की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे पंचायती राज कर्मचारी, 7 जुलाई से जल समाधि की चेतावनी
कैडर रिव्यू की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे पंचायती राज कर्मचारी, 7 जुलाई से जल समाधि की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की जिला शाखा की बैठक शनिवार को जिला परिषद में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों, विशेषकर कैडर रिव्यू, को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भवानी सिंह फौजी ने की। संगठन के संरक्षक हरिराम बुनकर ने कहा कि कैडर रिव्यू नहीं होने से कर्मचारियों को पदोन्नति और सेवा संबंधी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर निर्णय लेने की अपील की।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 1 जून से उपखंड अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद 7 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, 10 से 16 जून तक आधे दिन का पेन डाउन, 17 से 19 जून तक सद्बुद्धि यज्ञ तथा 25 जून को जयपुर कूच किया जाएगा।
जिला महामंत्री प्रदीप मीणा ने बताया कि 1 जुलाई से विभिन्न योजनाओं का बहिष्कार किया जाएगा और 6 जुलाई को जयपुर में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 7 जुलाई से जयपुर स्थित जलमहल पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।
बैठक में संगठन के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही स्वास्थ्य कारणों से भवानी सिंह फौजी ने पद पर सक्रिय रूप से कार्य करने में असमर्थता जताई, जिसके बाद सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार चोपड़ा को आगामी निर्णय तक कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2173662


