[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश के टॉप 100 कलेक्टरों में शामिल होने पर डॉ. अरुण गर्ग का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देश के टॉप 100 कलेक्टरों में शामिल होने पर डॉ. अरुण गर्ग का सम्मान

देश के टॉप 100 कलेक्टरों में शामिल होने पर डॉ. अरुण गर्ग का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नागरिक मंच की ओर से जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग का देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला कलक्टरों की सूची में स्थान मिलने पर अभिनंदन किया गया। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कटेवा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें साफा, दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंच के संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि यह सम्मान देशभर के लगभग 800 जिलों के जिला कलक्टरों और जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यों का नेतृत्व क्षमता, जनसेवा, नवाचार, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन जैसे विभिन्न मानकों पर किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में कई जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे आमजन को लाभ पहुंचा है। उनका देश के शीर्ष 100 जिला कलक्टरों में चयन जिले के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर डॉ. उमेश केडिया, कमलकांत शर्मा, रामगोपाल महमिया, प्रकाश सुरोलिया, सीए रवींद्र मरोलिया, अब्बास अली, नरेंद्र झाझड़िया, रवि खाजपुरिया, देवेंद्र खत्री, मनोहर धूपिया, रतन चारणवासिया और जितेंद्र अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles