चिड़ावा में महाआरती के साथ गूंजा जल संरक्षण का संदेश, कलेक्टर बोले- जनआंदोलन बनाना होगा अभियान
चिड़ावा में महाआरती के साथ गूंजा जल संरक्षण का संदेश, कलेक्टर बोले- जनआंदोलन बनाना होगा अभियान
चिड़ावा : चिड़ावा स्थित बाबा बावलिया मंदिर में शनिवार को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत महाआरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि भविष्य के जल संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य लोगों में जल के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना है। सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया।

अभियान के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच ने बताया कि प्रदेशभर में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, सीईओ पुरुषोत्तम धानका समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2173662


