निर्माण के दौरान ही सीसी सड़क में गड्ढे, वार्डवासियों ने जताई नाराजगी
निर्माण के दौरान ही सीसी सड़क में गड्ढे, वार्डवासियों ने जताई नाराजगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड 23 व 24 में दुलजी हलवाई की दुकान से गीगी देवी जाटिया गर्ल्स विद्यालय तक बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर वार्डवासियों ने सवाल उठाए हैं। करीब 26.31 लाख रुपए की लागत से हो रहे निर्माण कार्य का ठेका बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का आधा हिस्सा बनने के चार-पांच दिन बाद ही बीच में गड्ढे उभर आए, जिन्हें सोमवार सुबह दोबारा भरने का कार्य किया गया। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और सड़क पर पर्याप्त पानी का छिड़काव भी नहीं हुआ। उनका दावा है कि ठेकेदार की ओर से केवल एक टैंकर पानी डाला गया, जबकि बाद में स्थानीय लोगों ने स्वयं पानी डालने का काम किया।

वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग विद्यालयों, बाजार और राणासर जाने वाले मुख्य रास्ते के रूप में उपयोग में आता है, इसलिए सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग का निर्माण इससे पहले वर्ष 2008 में हुआ था और करीब 18 साल बाद दोबारा सड़क बनाई जा रही है। ऐसे में लोगों को लंबे समय तक टिकाऊ सड़क की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173658


