हजरत ताजुशाह तकिया में सालाना उर्स 1 जून को बड़ी ही अकीदत से मनाए जाएंगे
हजरत ताजुशाह तकिया में सालाना उर्स 1 जून को बड़ी ही अकीदत से मनाए जाएंगे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर हजरत बाबा ताजुशाह तकिया चूरु का सालाना उर्स 01जून सोमवार को मनाया जाएगा उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में जायरीन अकीदत के साथ उर्स में शिरकत करते हैं। तकिया ताजूशाह कमेटी के खजांची आमीन खान ने बताया की हजरत बाबा ताजुशाह रहमतुल्ला आल्ह का सालाना उर्स सोमवार को सुबह 9 बजे गुस्ल व असर के बाद कुरान खानी व फातिहा होगी,मगरिब के बाद सभी आने वाले हजरात एवं जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी ।
हर वर्ष की भांति उर्स में दिन भर चादर चढ़ाने वाले और जायरिनों का आना-जाना लगा रहता है और अकीदत के साथ अपनी मन्नतें भी मांगते हैं। यह मजार चूरू शहर की बसावट से पहले की बताई जाती है । यह दरगाह काफी पुरानी होने के साथ-साथ चमत्कारी भी है इससे जुड़े हुए कई कहानी और किसे बुजुर्गों की जुबानी सुने जाते हैं। हजरत ताजुशाह तकिया कमेटी की तरफ से उर्स को लेकर सारी व्यवस्थाएं पुर्ण हो चुकी हैं। मुख्य चादर सोमवार को शाम को मोहल्ला काजीयान से जुलूस के रूप में आएगी और मजार पर चढ़ाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2173652


