[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद् भागवत सप्ताह के द्वितीय दिवस शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमद् भागवत सप्ताह के द्वितीय दिवस शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

श्रीमद् भागवत सप्ताह के द्वितीय दिवस शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर के जगदम्बा मार्केट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के द्वितीय दिवस चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य पुष्पेन्द्र महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का प्रेरणादायी प्रसंग सुनाया।

कथा के दौरान आचार्य पुष्पेन्द्र महाराज ने कहा कि माता पार्वती ने भगवान शिव के साथ कठोर जीवनयापन स्वीकार कर पतिपरायणता और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे प्रत्येक नारी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिव-पार्वती का विवाह त्याग, तपस्या और सच्चे प्रेम का प्रतीक है।

इस अवसर पर शिव-पार्वती विवाह की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसमें शंकर के रूप में राखी कलावत एवं पार्वती के रूप में रोनक एवं पूनम कलावत ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

कथा आयोजन में आयुष शर्मा, महेश सिंघानिया, रघुवीर, पं. सुभाष शर्मा, विमल शर्मा, राजकुमार टेलर, कौशल्या, सुनीता चौधरी, मुकेश यादव, डोली शर्मा, शारदा, कमला अग्रवाल, मंजू, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, चन्दा देवी, सुमित्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए।

Related Articles