खेतड़ी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन दिवस पर कार्यशाला:मरीजों को खराब खान-पान और नशे के परिणामों के प्रति किया जागरूक
खेतड़ी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन दिवस पर कार्यशाला:मरीजों को खराब खान-पान और नशे के परिणामों के प्रति किया जागरूक
खेतड़ी : खेतड़ी के गवर्नमेंट अजीत अस्पताल में बुधवार को लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी गई और उन्हें बेहतर जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा थे, जबकि तकनीकी सहायक अशोक दोचानिया ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने लैब टेक्नीशियन के जनक जैनेरिक जॉनसन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अशोक दोचानिया ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खान-पान पर ध्यान न देने से बीमारियां शरीर पर हावी हो रही हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, सही खान-पान अपनाने और नशे से दूर रहने की सलाह दी।
कार्यशाला में अस्पताल आए मरीजों को बेहतर खान-पान अपनाने, बीमारी होने पर समय पर उपचार कराने और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर सीनियर एलटी अमित जांगिड़, नर्सिंग ऑफिसर रितु चौधरी, एलए विजेश सैनी, सुरेंद्र दायमा, एलटी मनोज सैनी, सुनील कुमार, डॉ. शीशराम गुर्जर, विकास सैनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2097969


