खाकी की मानवीय संवेदनाओं ने जीता जनता का दिल:पुलिस स्थापना दिवस पर जवानों ने किया रक्तदान, पुलिस लाइन में लगा रक्तदान शिवि
खाकी की मानवीय संवेदनाओं ने जीता जनता का दिल:पुलिस स्थापना दिवस पर जवानों ने किया रक्तदान, पुलिस लाइन में लगा रक्तदान शिवि
झुंझुनूं : राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बुधवार को झुंझुनूं पुलिस का एक अलग ही मानवीय चेहरा सामने आया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों से लेकर जवानों तक ने भाग लिया और रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने की। एसपी सागर ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को पकड़ना या कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि समाज के हर संकट में रक्षक बनकर खड़ा होना भी है। रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो बिना किसी भेदभाव के मानवता की रक्षा करता है।
जवानों में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
सुबह से ही पुलिस लाइन के सभागर में जवानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिविर की खास बात यह रही कि फील्ड ड्यूटी की व्यस्तताओं के बावजूद विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों से आए पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर ASP देवेंद्र राजावत, DSP सिटी गोपाल ढाका, DSP ग्रामीण हरिसिंह धायल, कोतवाल श्रवण कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2097969


