फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
जनगणना का कार्य पूरी सूचिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए - प्रमुख जनगणना अधिकारी आशीष मोदी
सीकर : जनगणना 2027 के क्रम में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को नगर परिषद सभागार में शुरू हुआ। 15 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण के तहत मास्टर ट्रेनर रमेश शर्मा एवं रवि जोशी द्वारा तहसील सीकर, दांतारामगढ़, सीकर ग्रामीण के साथ ही नगर परिषद सीकर, नगर पालिका धोद, पलसाना एवं श्रीमाधोपुर के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य पूरी सूचिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि पहली बार जनगणना का कार्य ऑनलाइन हो रहा है, इसलिए जो भी ऑनलाइन फीड करेंगे, वह ऑटोमैटिकली पोर्टल पर दिखाई देगा। अतः सभी फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण के दौरान इस बात की पूर्ण स्पष्टता रखें ताकि डेटा में किसी प्रकार का मिसमैच न हो।
उन्होंने कहा कि जनगणना का आने वाले समय में डीलिमिटेशन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण फैसलों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी, अतः बिना किसी लापरवाही के इस काम को पूर्ण किया जाना है। उन्होंने बताया कि 1 से 15 मई 2026 तक जनगणना का कार्य स्व-गणना के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन अपनी जानकारी भरी जानी है। स्व-गणना का कार्य कम से कम 75 प्रतिशत ऑनलाइन पूरा होना चाहिए ताकि फील्ड पर न्यूनतम कार्य रह जाए। इसलिए लोगों को स्व-गणना के लिए फील्ड में जाकर अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए।जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आमजन 1 से 15 मई 2026 तक स्वगणना के कार्य में अधिक से अधिक बढ़-चढ़कर भाग लें।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जनगणना का कार्य समयबद्ध एवं बिना किसी त्रुटि के संपन्न किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने तकनीक के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया।
इस दौरान उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि, जिला समन्वयक राकेश कुमार लाटा, सांख्यिकी अधिकारी सोमेश शर्मा एवं सरजीत मावलिया सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न तहसीलों व नगरीय निकायों के फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2097978


