नानुवाली बावड़ी में सावित्रीबाई फुले जयंती:प्रथम शिक्षिका को दी श्रद्धांजलि, महिला शिक्षा के महत्व की जानकारी दी
नानुवाली बावड़ी में सावित्रीबाई फुले जयंती:प्रथम शिक्षिका को दी श्रद्धांजलि, महिला शिक्षा के महत्व की जानकारी दी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : नानुवाली बावड़ी में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा व सामाजिक सुधार में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माली सैनी समाज संस्था के जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी नानुवाली बावड़ी थे। तहसील अध्यक्ष देवाराम सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि नानुवाली बावड़ी के सरपंच रमेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अशोक सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिला शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने बताया कि जिस दौर में महिलाओं को शिक्षा से दूर रखा जाता था, उस समय सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक विरोध और कठिनाइयों का सामना करते हुए बालिकाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले।
विशिष्ट अतिथि सरपंच रमेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा को समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम बताया और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष देवाराम सैनी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का संघर्ष केवल शिक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक आंदोलन था। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सैनी, अनूप सैनी, कैलाश सैनी बबाई, महावीरजी सैनी, रतिराम सैनी, रंजीत सैनी, शीशराम सैनी (प्रिंसिपल), रामेश्वर, केसर सैनी, हवलदार सुल्तान, नाथूराम सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बबाई अध्यक्ष संजय सैनी पीटीआई ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043356


