चिड़ावा में स्टेशन रोड पर बना पेड़ बना खतरा:आमजन ने गिरने की जताई आशंका, जल्द हटाने की मांग
चिड़ावा में स्टेशन रोड पर बना पेड़ बना खतरा:आमजन ने गिरने की जताई आशंका, जल्द हटाने की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मार्केट के सामने एक सूखा नीम का पेड़ खतरा बना हुआ है। यह पेड़ मुख्य मार्ग के किनारे लगा है और पूरी तरह सूख चुका है, जिससे इसके गिरने का डर है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से इसे हटाने की मांग की है।
पोल गिरने का खतरा
गायत्री मार्केट के विनोद लांबीवाला ने बताया-यह नीम का पेड़ करीब एक साल से सूखा हुआ है। पेड़ के बीच में दरार भी आ गई है, जिससे यह कभी भी टूटकर नीचे गिर सकता है। इसकी एक टहनी बिजली के पोल पर भी टिकी है, जिससे पोल के भी गिरने का खतरा है।
ये रहे मौजूद
स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में नगरपालिका में शिकायत दर्ज कराई है और पेड़ को तुरंत हटवाने की मांग की है। अनिल पचार, प्रमोद शर्मा, महेंद्र सैनी, नंदलाल चौहान, सुनील पचार, अशोक शर्मा, देवकरण सिंह जानू, जयपाल ढाका, कमल जांगिड़, विनोद सैनी, हुक्मी चंद जांगिड़ और पवन कुमावत सहित कई लोगों ने पालिका प्रशासन से इस खतरे को दूर करने का आग्रह किया है। हालांकि, अब तक इस पेड़ को हटाया नहीं गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042967


