[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती बाइक पर महिला के पेट में घुसा एंगल, मौत:विरोध में सर्व समाज का धरना, मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलती बाइक पर महिला के पेट में घुसा एंगल, मौत:विरोध में सर्व समाज का धरना, मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

चलती बाइक पर महिला के पेट में घुसा एंगल, मौत:विरोध में सर्व समाज का धरना, मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

गुढ़ागौडज़ी : गुढ़ागौडज़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सर्व समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन पावर ग्रिड के लाइन निर्माण कार्य के दौरान हुई कथित लापरवाही से महिला की मौत के विरोध में है। शनिवार को महिला की मौत के बाद यह मामला तूल पकड़ गया है।

गुढ़ागौडज़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सर्व समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
गुढ़ागौडज़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सर्व समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चानाथ गांव की ढाणी तन भोजगढ़ निवासी 60 वर्षीय ग्यारसी देवी पत्नी पूर्णमल गुर्जर 30 दिसंबर को अपने बेटे के साथ बाइक से गुढ़ागौडज़ी आ रही थीं। इसी दौरान चानाथ गांव के चौराहे पर पावर ग्रिड सीकर-खेतड़ी ट्रांसमिशन लिमिटेड नीमकाथाना द्वारा हाई टेंशन बिजली लाइन के लिए एंगल व चैनल का लोडिंग कार्य चल रहा था।

आरोप है कि लोडिंग के दौरान क्रेन चालक की लापरवाही से लोहे का भारी चैनल नीचे गिर गया। यह चैनल सड़क से गुजर रही बाइक पर आ गिरा और महिला ग्यारसी देवी के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में ग्यारसी देवी को पहले गुढ़ा सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया, और बाद में सीकर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य बसंत रेप्स वाल के नेतृत्व में सर्व समाज ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य बसंत रेप्स वाल के नेतृत्व में सर्व समाज ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य बसंत रेप्स वाल के नेतृत्व में सर्व समाज ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पावर ग्रिड कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतका का शव गुढ़ा सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजन और ग्रामीण मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं।

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि कंपनी बिना सूचना और बिना नोटिस दिए उनके खेतों से बिजली लाइन डाल रही है। न तो उचित मुआवजा दिया जा रहा है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि दोषी कंपनी व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। मृतका के चार बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटा बेटा विनोद कुमार अविवाहित है। परिवार कृषि कार्य से जुड़ा हुआ है।

Related Articles