[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. जुल्फिकार की विवेकानंद बुकलेट व कैलेण्डर का नई दिल्ली में हुआ विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. जुल्फिकार की विवेकानंद बुकलेट व कैलेण्डर का नई दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली RSS मुख्यालय पर RSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया विमोचन

भीमसर : जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार की बुकलेट ‘स्वामी विवेकानंद का संक्षिप्त जीवन’ और नये वर्ष के स्वामी विवेकानंद कैलेण्डर – 2026 का विमोचन नई दिल्ली में स्थित RSS मुख्यालय केशव कुंज झंडेवालान में RSS के थिंक टैंक व वरिष्ठ नेता डॉ. इन्द्रेश कुमार, डॉ. सुबोध गुप्ता, राम प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारकों ने किया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की राष्ट्रवादी और मानवीय सोच ने ही उन्हें विश्व नेता बनाया। विवेकानंद के जीवन मूल्य एक व्यक्ति को राष्ट्रवादी बनाते हैं, जिससे व्यक्ति परिवार में अच्छा भाई – बहन और समाज में अच्छा मित्र बनकर रहता है।

भारत को धार्मिक कट्टरता, धर्मान्तरण, अशिक्षा, छुआछूत, दंगे और भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त करने के लिए हम सभी को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. सुबोध गुप्ता सहित कई अन्य प्राचरकों ने कहा कि विवेकानंद के विचारों को केवल अकादमिक चर्चाओं तक समिति नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि समाज में फैलाया जाना चाहिए, क्योंकि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर दिल्ली संघ कार्यालय में संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों को बुकलेट व कैलेण्डर भेंट के दौरान कार्य को और आगे बढ़ाने का साधुवाद मिला।

राष्ट्रीय युवा दिवस से नि‌:शुल्क कैलेण्डर वितरण : युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर देश – विदेश में पिछले कई वर्षों से शोध कार्य करने वाले शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि प्रदेशभर में स्वामी विवेकानंद के संदेश को व्यापक बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान में इस बार 10,000 युवाओं को नि: शुल्क कैलेण्डर प्रदान कर स्वामी विवेकानंद के संदेश को हर युवा तक पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है। विदित रहे गत 6 वर्षों में डॉ.जुल्फिकार ने अब तक 60,000 विवेकानंद कैलेण्डर नि: शुल्क वितरित कर चुके हैं और आगे भी 1,00,000 युवाओं तक स्वामीजी के संदेश को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Related Articles