पोदार ट्रस्ट का ‘द्वितीय डेस्टिनेशन नवलगढ़’ कार्यक्रम
पोदार ट्रस्ट का ‘द्वितीय डेस्टिनेशन नवलगढ़’ कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : दी आनंदीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ़ द्वारा जनवरी माह में ‘द्वितीय डेस्टिनेशन नवलगढ़’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अमेरिका की ईस्ट टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी (ETSU) से 34 छात्र और 10 प्रोफेसर 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक नवलगढ़ आएंगे।
इस दौरान विदेशी विद्यार्थी पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में छात्रों को सस्टेनेबिलिटी एवं सोशल एंटरप्रेन्योरशिप तथा भारतीय इतिहास और संस्कृति विषयों पर अध्ययन कराया जाएगा। छात्र इन विषयों पर प्रोजेक्ट कार्य और प्रस्तुति भी देंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
शैक्षणिक सत्रों के साथ-साथ छात्रों को राजस्थान की लोक कला और संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। वे योग, भारतीय भोजन, फ्रेस्को पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, पॉटरी, लोक नृत्य, कठपुतली कला, ऊंट की सवारी तथा साड़ी और पगड़ी पहनने जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। साथ ही इससे स्थानीय कला, कारीगरों और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
पोदार ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नवलगढ़ को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035669
