[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में कैम्पर की टक्कर से युवक की मौत:पिता की दवा लेने आ रहा था, पुलिस ने मामला दर्ज किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में कैम्पर की टक्कर से युवक की मौत:पिता की दवा लेने आ रहा था, पुलिस ने मामला दर्ज किया

रतनगढ़ में कैम्पर की टक्कर से युवक की मौत:पिता की दवा लेने आ रहा था, पुलिस ने मामला दर्ज किया

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फतेहपुर से रतनगढ़ आ रहे युवक को एक कैम्पर ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 दिसंबर को हुई थी। फतेहपुर के वार्ड 36 निवासी गुलशन (30) अपने पिता जगदीश के लिए दवा लेने बाइक से रतनगढ़ आ रहा था। रतनगढ़ में लूंछ फांटा के पास पीछे से आ रही एक कैम्पर ने ड्राइवर की तेज गति और लापरवाही के कारण गुलशन की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत चूरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया।

जयपुर में इलाज के दौरान गुलशन की मौत हो गई। मृतक के भाई राहुल मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कैम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रतनगढ़ पुलिस ने कैम्पर ड्राइवर के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामनिवास को सौंपी गई है।

Related Articles