[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में एनएसएस शिविर शुरू, नशा मुक्ति पर कार्यशाला:युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों पर किया गया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में एनएसएस शिविर शुरू, नशा मुक्ति पर कार्यशाला:युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों पर किया गया जागरूक

बीदासर में एनएसएस शिविर शुरू, नशा मुक्ति पर कार्यशाला:युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों पर किया गया जागरूक

बीदासर : बीदासर के श्री सांवरलाल–सुशीला देवी सुथार राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शनिवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ‘नशा: बर्बादी की जड़’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें नई किरण नशा मुक्ति केंद्र ने सहयोग किया।

शिविर के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सारिका भूरा ने की। ब्लॉक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी मुख्य अतिथि थे, जबकि सहायक आचार्य जगदीश जाजड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने 3 से 9 जनवरी तक चलने वाले इस विशेष शिविर की सत्रवार रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बचाव के व्यावहारिक उपाय सुझाए।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

मुख्य वक्ता जगदीश जाजड़ा ने स्वयंसेवकों से समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सारिका भूरा ने मुख्य अतिथि और वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

उद्घाटन सत्र के बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पेड़-पौधों की देखरेख की और उन्हें पानी दिया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन जांगिड़ ने किया। शिविर के पहले दिन का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर डॉ. मंजू, डॉ. मुकेश कुमार रंगा, ध्रुव, रितु कंवर, राहुल पिलानिया, मूलाराम मेघवाल सहित महाविद्यालय के कई स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles