[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई: महिला से जुड़े आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई: महिला से जुड़े आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई: महिला से जुड़े आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में महिलाओं की गरिमा और निजता की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन गरिमा” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को थाना हमीरवास में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके ससुर को शराब पिलाकर उसके चरित्र से संबंधित ऑडियो रिकॉर्ड कर गांव के ही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी मानहानि और निजता का हनन हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल चारण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजित पाटील के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलवान (40) निवासी इन्द्रपुरा एवं सुरेन्द्र सिंह (40) निवासी इन्द्रपुरा को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।

मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले चार आरोपी भी गिरफ्तार

एक अन्य मामले में 31 मार्च 2026 को नेशल बड़ी निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट दी कि खेत में सोते समय कुछ लोगों ने जबरन घुसकर उसके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों विकास कुमार (26), अनुज (22), सचिन कुमार (25) और पपिंद्र कुमार (31) निवासी नेशल छोटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस की अपील

चूरू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं के वीडियो न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर साझा करें। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें, अन्यथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles