[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर मोररका कॉलेज में सेमिनार व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर मोररका कॉलेज में सेमिनार व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर मोररका कॉलेज में सेमिनार व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राधेश्याम आर. मोररका राजकीय महाविद्यालय, झुंझुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार एवं डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र न्योला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की नई दिशा दी। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

सेमिनार सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. वेदप्रकाश ने “भारतीय संविधान एवं उसमें डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की भूमिका” विषय पर व्याख्यान देते हुए संविधान के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. बरखा ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और उनसे मिलने वाली प्रेरणाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास मील एवं डॉ. आकांक्षा डूडी ने किया। सेमिनार के बाद “डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के दर्शन एवं उनके जीवन” विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को उनके संघर्षमय जीवन और उपलब्धियों को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक बताया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी, महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles