गलत दिशा से आ रहे डंपर ने श्याम श्रद्धालु को कुचला, मौत
डंपर चालक मौके से फरार, करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस कस्बे में एनएच-52 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। गलत दिशा से आ रहे डंपर ने सड़क किनारे खड़े श्याम श्रद्धालु को कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी राजेश के रूप में हुई है। वह अपने नौ साथियों के साथ नववर्ष पर खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान आया था और रींगस में एक होटल में ठहरा हुआ था। दर्शन से पहले वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी सुभाष सुंडा ने बताया कि डंपर एनएच-52 पर पारीक धर्म कांटे के सामने बने कट से भैरुजी मोड़ की ओर गलत दिशा में आ रहा था। इसी दौरान आरएमएच हॉस्पिटल के सामने श्रद्धालु को कुचल दिया गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे राहगीरों और अन्य श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने शव को उठाकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और नाराजगी का माहौल है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने गलत दिशा में चल रहे भारी वाहनों पर रोक लगाने और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061111


