[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूधाम में बाबा श्याम का तीन दिवसीय आयोजन शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूधाम में बाबा श्याम का तीन दिवसीय आयोजन शुरू

एकादशी–द्वादशी और नववर्ष पर उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटूश्यामजी में शुक्ल पक्ष की एकादशी, द्वादशी एवं नववर्ष के पावन अवसर पर बाबा श्याम का तीन दिवसीय आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हो गया है। आयोजन के चलते खाटूधाम में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में बनाई गई 14 निर्धारित कतारों के माध्यम से ही क्रमबद्ध होकर दर्शन करें। उन्होंने कहा कि इत्र, फूल, प्रसाद एवं नारियल निर्धारित स्थान पर ही अर्पित करें तथा इन्हें बाबा श्याम के दरबार की ओर फेंकने से बचें, अन्यथा दोष के भागी बन सकते हैं।

मंदिर कमेटी के अनुसार, बाबा श्याम की प्रतिदिन पांच समय की आरती के दौरान पर्दा रहेगा, वहीं रात्रि में दो घंटे शयन आरती की व्यवस्था रहेगी। पर्दा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की विशेष अपील की गई है। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन निरंतर जारी रहेंगे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 400 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस जाब्ता सहित करीब 1500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जो लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles