नशामुक्त नववर्ष का संदेश देगा दूध महोत्सव
31 दिसंबर को खेतड़ी में आयोजन, ‘शराब छोड़ो–दूध से नाता जोड़ो’ का आह्वान
खेतड़ी : नववर्ष को नशामुक्त और स्वस्थ तरीके से मनाने के उद्देश्य से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से 31 दिसंबर को खेतड़ी में दुग्ध महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम गणेश मंदिर के पास शाम 5:15 बजे से शुरू होगा।
ट्रस्ट के तहसील प्रभारी एवं योग शिक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि दुग्ध महोत्सव के माध्यम से आमजन को “शराब छोड़ो, दूध से नाता जोड़ो” का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई है, ताकि नववर्ष की शुरुआत स्वस्थ संकल्पों के साथ की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2002736


