[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में झुंझुनूं के सुरेश कुमार को सिल्वर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में झुंझुनूं के सुरेश कुमार को सिल्वर

खेतड़ी तहसील के सुनारी गांव के खिलाड़ी ने किया शानदार प्रदर्शन, नेशनल के लिए क्वालीफाई

झुंझुनूं : श्रीगंगानगर में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले के खिलाड़ी सुरेश कुमार चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित की गई।

खेतड़ी तहसील के सुनारी गांव निवासी सुरेश कुमार ने F-54, F-55 और F-57 संयुक्त श्रेणी में भाग लिया। वे अपनी व्यक्तिगत कैटेगरी में प्रथम रहे, लेकिन संयुक्त श्रेणी के कुल अंकों (कंबाइंड पॉइंट्स) के आधार पर उन्हें सिल्वर मेडल मिला।

कलेक्टर ने किया सम्मान, नेशनल के लिए दी बधाई

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सुरेश कुमार को मेडल पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख कार्यालय में भी उनका स्वागत किया गया, जहां वे कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

कोच विशाल शर्मा के मार्गदर्शन में कर रहे अभ्यास

राज्य स्तरीय सफलता के बाद सुरेश कुमार का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। वे वर्तमान में स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं में कोच विशाल कुमार शर्मा के निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।

सुरेश कुमार ने कहा, “मेरे कार्यालय से खेलों के प्रति लगातार सहयोग मिलता रहा है। इसी समर्थन के कारण मैं यह उपलब्धि हासिल कर सका।”

Related Articles