सड़क हादसे में मृत जेई के परिवार को मिला 1.10 करोड़ का मुआवजा
SBI के कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज के तहत सौंपा गया चेक
झुंझुनूं : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के बीच हुए एमओयू के तहत सड़क दुर्घटना में मृत स्व. विनोद कुमार जांगिड के परिजनों को 1 करोड़ 10 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई।
स्व. विनोद कुमार जांगिड अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कनिष्ठ अभियंता के पद पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय (झुंझुनूं वृत्त) में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सुनीता जांगिड एवं परिवारजनों को यह राशि कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज के अंतर्गत दी गई।
भारतीय स्टेट बैंक झुंझुनूं के अधिकारी हेमंत शर्मा, मुख्य प्रबंधक भजन लाल एवं प्रबंधक राहुल कुमार ने 1.10 करोड़ रुपए का चेक अधीक्षण अभियंता (झुंझुनूं वृत्त) महेश कुमार टीबड़ा, अधिशाषी अभियंता एस.के. अग्रवाल एवं वी.पी. लालपुरिया की उपस्थिति में सौंपा।
अधिकारियों ने बताया कि यह राशि बैंक और निगम के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2002744


