सुजानगढ़ में रोड रिपेयरिंग में अनियमितताओं के आरोप:नगर परिषद के 25 लाख के टेंडरों की जांच और भुगतान रोकने की मांग, भाजपा पार्षदों ने ADM के नाम ज्ञापन दिया
सुजानगढ़ में रोड रिपेयरिंग में अनियमितताओं के आरोप:नगर परिषद के 25 लाख के टेंडरों की जांच और भुगतान रोकने की मांग, भाजपा पार्षदों ने ADM के नाम ज्ञापन दिया
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में भाजपा पार्षदों ने मंगलवार को नगर परिषद पर रोड रिपेयरिंग और नाली क्रॉस टेंडर में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने एडीएम संतोष मीणा को ज्ञापन सौंपकर इन कार्यों की जांच कराने और भुगतान रोकने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की मरम्मत के लिए नगर परिषद ने 25-25 लाख रुपए के दो टेंडर जारी किए थे। पार्षदों का आरोप है कि सभापति और संबंधित ठेकेदार ने मिलीभगत कर इन कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती है।
पार्षदों ने दावा किया कि शहर के वार्डों में धरातल पर कोई काम नहीं किया गया है। ठेकेदार ने केवल कुछ चुनिंदा स्थानों पर नाममात्र की खानापूर्ति कर कागजों में काम पूरा दिखा दिया, जबकि सड़कों और नालियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसे जनता के पैसे की बर्बादी और भ्रष्टाचार का सीधा मामला बताया गया है।
भाजपा पार्षदों ने रोड रिपेयरिंग और नाली क्रॉस टेंडर के तहत हुए कार्यों की गहन जांच करवाने और ठेकेदार को किए जाने वाले भुगतान को तत्काल रोकने की मांग दोहराई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सभापति व पार्षद बाबूलाल कुलदीप के साथ पार्षद पंकज घासोलिया, रेवंतमल पंवार, गणेश मंडावरिया, नरेंद्र प्रजापत, रविंद्र पांडे और तरुण सियोता शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043696


