सादुलपुर के रतनपुरा में पानी को लेकर धरना:घर-घर कनेक्शन देने की मांग, ग्रामीण अड़े;आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सादुलपुर के रतनपुरा में पानी को लेकर धरना:घर-घर कनेक्शन देने की मांग, ग्रामीण अड़े;आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सादुलपुर : सादुलपुर के रतनपुरा गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही घर-घर पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
दो घंटे तक धरना स्थल पर बैठे
धरने के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें करीब दो घंटे तक धरनास्थल पर ही बैठाए रखा। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
धरने पर महावीर पूनिया और राकेश जांगिड़ ‘गणपति जी निधि’ के रूप में उपस्थित रहे। जलदाय विभाग के एईएन राममूर्ति, एक्सईएन मोहनलाल, एजेएन रितु चौधरी और एक्सईएन राजेश जांगिड़ सहित अन्य अधिकारी भी लगभग दो घंटे तक धरनास्थल पर मौजूद रहे।
इस दौरान करण सिंह फागेड़िया, मोहनलाल झाड़सर, मुकेश जांगिड़, पवन शर्मा, माईराम धिधवाल, हनुमान सिंह मेघवाल, ताराचंद स्वामी, रामकुमार बागड़ी, संजय महला, धर्मवीर महला, अनिल सहारन, सोमवीर सारण, मांगीलाल महला सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। महिलाओं में तुलसा देवी, मुन्नी सारण, सुलोचना, चंद्रावती देवी, विनोद देवी और सुमित्रा भी शामिल थीं।
ग्रामीणों ने बताया कि वे पानी की समस्या को लेकर तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, राजगढ़ विधायक मनोज न्यांगली, एसडीएम और जिला कलेक्टर सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी बीच, रतनपुरा गांव के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना से मुलाकात कर वर्षों पुरानी पानी की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार जानकारी देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कलेक्टर ने समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और अंतरिम व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की बात कही।
ये रहे शामिल
ग्रामीणों ने आगामी 25 दिसंबर को शांतिपूर्वक आंदोलन करने का भी निर्णय लिया है। कलेक्टर से मुलाकात करने वाले ग्रामीणों में प्रेम सिंह बिंदा, करण सिंह, माईराम धिधवाल, हनुमान सिंह मेघवाल, ईश्वर सिंह स्वामी, सुनील कुमार बलौद और मांगेराम महला शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035389

