बाजी वाली ढाणी में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन:कुश्ती दंगल की आखिरी कुश्ती में विकास बालाजी बने विजेता
बाजी वाली ढाणी में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन:कुश्ती दंगल की आखिरी कुश्ती में विकास बालाजी बने विजेता
नवलगढ़ : बाजी वाली ढाणी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का रविवार देर शाम कुश्ती दंगल के साथ समापन हो गया। मेला कमेटी द्वारा इस अवसर पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
कुश्ती दंगल में 50 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक की कुश्तियां करवाई गईं। 1100 रुपये की अंतिम कुश्ती विकास बालाजी और राहुल बजावा के बीच हुई। इसमें बालाजी के पहलवान विकास ने बजावा के पहलवान राहुल को पटखनी देकर जीत हासिल की।
इस मेले में दोरासर, हांसलसर, सीथल, बजावा रावतका, नाटास, चारणवास, मालसर, खींवासर, छावसरी, चनाना सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन किए। शनिवार रात को मंदिर में जागरण का भी आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में पहलवान सुभाष भादू और बीरबल खेदड़ ने रेफरी की भूमिका निभाई।
मेला कमेटी के सदस्यों ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेले के दौरान रिशाल सिंह भाटीवाड़ के कलाकारों ने सुबह से शाम तक रंगारंग भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके अतिरिक्त, गायत्री परिवार की ओर से पंच कुण्डीय हवन-यज्ञ और भंडारे का भी आयोजन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035484

