मनीष भामू हत्याकांड के दो हिस्ट्रीशीटर सीकर कोर्ट में पेश:रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
मनीष भामू हत्याकांड के दो हिस्ट्रीशीटर सीकर कोर्ट में पेश:रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
सीकर : सीकर के चर्चित मनीष भामू हत्याकांड मामले में 2 अपराधियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। हत्याकांड से जुड़े हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को पुलिस लेकर आई। सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। गिरफ्तारी के बाद 17 फरवरी को दोनों आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। मनीष भामू हत्याकांड मामले में सीकर सीजेएम कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। इस मौके पर आरोपी पक्ष की ओर से एडवोकेट सुरेश भास्कर ने पैरवी की।
अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक कॉन्स्टेबल भी शामिल
गौरतलब है कि सीकर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू मर्डर केस में पुलिस ने इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एक पुलिस कांंस्टेबल और एक बैंककर्मी भी शामिल था। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2025 को मनीष भामू ने कुछ आदतन बदमाशों के साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद आरोपी मनीष भामू (35) को उसके भाई की फॉर्च्यूनर कार में जयपुर लेकर गए। रास्ते में शराब और नशीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था।
परिजनों ने नामजद आरोपियोंं के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में हत्या साबित होने के बाद यह गिरफ्तारियां हुई हैं। हालांकि अभी कई और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035450


