[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट विकास संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह में 131 प्रतिभाओ को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाट विकास संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह में 131 प्रतिभाओ को किया सम्मानित

जाट विकास संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह में 131 प्रतिभाओ को किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ वीर तेजाजी भवन में ‌‌ ‌ प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया जिसमें संस्था के अध्यक्ष सोहनलाल फगेड़िया ने की। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि समाज के नौजवानों को वीर तेजाजी महाराज के पद चिन्हों पर चलकर अपने जीवन में और अधिक सफलता प्राप्त करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, निवर्तमान प्रधान दीपचन्द राहड़, तारानगर के निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, डॉ. बीके चौधरी, समाजसेवी सोहनलाल रणवां, उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष मोहनलाल गढ़वाल व पूर्व प्राचार्य दलीप सिंह पूनियां आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जाट विकास संस्था के सचिव विजयपाल लाम्बा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों की 131 प्रतिभाओं का प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। समाजसेवी सोहनलाल रणवां ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुलोचन सिहाग, श्रीचन्द इसराण, विमला देवी सहारण, शारदा फगेड़िया, राकेश देवी आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम प्रो. एचआर. इसराण ने जाट समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रेरणादायी भाषण से मार्गदर्शन किया। जाट विकास संस्था के अध्यक्ष सोहनलाल फगेड़िया ने मालसिंह दूत समृति संस्थान तारानगर के प्रतिनिधि नरेन्द्र दूत एवं चन्दगी राम दूत का आभार जताया।

इस अवसर पर विजयपाल धुवां, रामकुमार खीचड़, प्रदीप फगेड़िया, भंवरलाल कस्वां, हेमन्त सिहाग, राजपाल सिहाग, रघुवीर सहारण, हवासिंह सहारण, हेमराज फगेड़िया, अनिल सहारण, निखिल भगासरा, बेगराज मील, सांवरमल बुडानिया, हरफूल बेरवाल, अमीलाल धेतरवाल, जीताराम जांदू, राकेष थालौड़ आदि सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन रमेश पूनियां, राकेश कपूरिया व बेगराज कस्वां ने किया।

Related Articles