[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकुमारपुरा में किसान सम्मेलन आयोजित:मंत्री गहलोत बोले- कांग्रेस फैलाती है भ्रांतियां, सभी का साथ लेकर चल रही भाजपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकुमारपुरा में किसान सम्मेलन आयोजित:मंत्री गहलोत बोले- कांग्रेस फैलाती है भ्रांतियां, सभी का साथ लेकर चल रही भाजपा

रामकुमारपुरा में किसान सम्मेलन आयोजित:मंत्री गहलोत बोले- कांग्रेस फैलाती है भ्रांतियां, सभी का साथ लेकर चल रही भाजपा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रामकुमारपुरा में रविवार को शहीद रामकुमार गुर्जर की पुण्यतिथि पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि थे, जबकि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने की। सम्मेलन की शुरुआत में, सभी अतिथियों ने शहीद रामकुमार गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद रामकुमार गुर्जर ने 36 कौम को साथ लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और क्षेत्र के लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार पात्र व्यक्तियों को अपनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएगी और प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता के बीच भ्रांतियां फैला रही है, लेकिन अब जनता समझदार हो चुकी है और उनके झांसे में नहीं आएगी।

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि राज्य की डबल इंजन सरकार ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण करवाया है, जिससे आमजन को काफी फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा और पेयजल सहित अन्य विकास कार्य भी करवाए जा रहे हैं। विधायक ने खेतड़ी विधानसभा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की बात भी कही।

इस अवसर पर विधायक की ओर से उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांभू, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हारी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, हजारीलाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, पूनम गुर्जर, रामसिंह गुर्जर, प्यारेलाल ढूकिया, विशंभर पूनिया, सरजीत चौधरी, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत, संजय देव गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, राजेश निर्वाण, अरविंद मान, महावीर सिंह फोगाट, रमेश गराटी, बबलू अवाना, डॉ प्रभु राजोता, हरिराम गुर्जर, निखिल शर्मा, रोहितास मनकस, रामनिवास बजाड़, सुरेश पांडे, नगेंद्र सिंह सोडा, नाहर सिंह, विकास भालोठिय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles