पिलानी में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया:विधायक पितराम काला ने इतिहास के बारे में बताया, एकजुटता का आह्लान
पिलानी में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया:विधायक पितराम काला ने इतिहास के बारे में बताया, एकजुटता का आह्लान
पिलानी : पिलानी के विद्या विहार नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह आयोजन बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में हुआ, जिसमें पिलानी विधायक पितराम सिंह काला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में पीसीसी एससी डिपार्मेंट के उपाध्यक्ष डॉ. हरि सिंह सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (पिलानी) विनोद काजला और जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सत्यवीर धतरवाल मौजूद रहे।
कांग्रेस के इतिहास के बारे में बताया
इस अवसर पर विधायक काला ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद और सरोजिनी नायडू जैसे महानायकों के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
एकजुटता का आह्लान
विधायक काला ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फिर से संघर्ष करना होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का उल्लेख किया और कहा कि देश की परिसंपत्तियां उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। उन्होंने एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विद्या विहार कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा पंडित, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहतास रणवा, प्रदीप झाझड़िया, प्रेम प्रकाश मोयल, मनोज भास्कर, अनिल जांगिड़, मनोज खन्ना, उमेद सिंह रेडू, मुकेश, महावीर, प्रवीण आलडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043134


