[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में लेपर्ड ने बछड़े का शिकार किया:बीहड़ में दिखे फुट प्रिंट्स, वन विभाग ने लगाया पिंजरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में लेपर्ड ने बछड़े का शिकार किया:बीहड़ में दिखे फुट प्रिंट्स, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

फतेहपुर में लेपर्ड ने बछड़े का शिकार किया:बीहड़ में दिखे फुट प्रिंट्स, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

फतेहपुर : फतेहपुर में लेपर्ड के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। कस्बे के जेठवा का बास क्षेत्र में एक बछड़े का शिकार करने के बाद वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जेठवा का बास गांव के एक किसान ने सुबह वन विभाग को सूचना दी कि किसी अज्ञात जानवर ने उसके बछड़े का शिकार कर लिया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पाया कि बछड़े का शिकार एक खतरनाक जानवर द्वारा किया गया था। घटनास्थल के आसपास मिले पदचिह्नों से पुष्टि हुई कि ये शिकार लेपर्ड ने ही किया है।

शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के कई हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से लेपर्ड देखा जा रहा है। लगभग दस दिन पहले फतेहपुर के बिकमसरा गांव के आसपास इसका मूवमेंट दर्ज किया गया था, जिसके बाद ये चूरू की ओर बढ़ गया था। पांच दिन पहले चूरू जिले में एक युवक पर लेपर्ड ने हमला भी किया था।

दो दिन पूर्व लेपर्ड वापस फतेहपुर क्षेत्र में लौट आया। पिछले तीन दिनों से कस्बे के जेठवा का बास, चुवास और फतेहपुर बीहड़ में इसके पदचिह्न और मूवमेंट देखे जा रहे हैं। वन विभाग की टीम सुबह से ही क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास कर रही है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles