नीमकाथाना जिला निरस्त होने का एक साल पूरा:संघर्ष समिति और व्यापार मंडल की बैठक, 28 दिसंबर को बंद का आह्लान
नीमकाथाना जिला निरस्त होने का एक साल पूरा:संघर्ष समिति और व्यापार मंडल की बैठक, 28 दिसंबर को बंद का आह्लान
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को खत्म करने के राज्य सरकार के आदेश के एक साल पूरे होने पर 28 दिसंबर को नीमकाथाना में प्रदर्शन होगा। संघर्ष समिति और विभिन्न संगठनों ने खेतड़ी सर्किल मोड़ पर इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस आंदोलन के समर्थन में फल सब्जी मंडी यूनियन ने 28 दिसंबर को अपना कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है। यूनियन संरक्षक मदनलाल सैनी ने बताया कि एक बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।
व्यापार महासंघ ने भी इस संबंध में एक बैठक आयोजित की। महासंघ के अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतिया ने जानकारी दी कि सभी व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया और सर्वसम्मति से नीमकाथाना बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखने का समर्थन किया। बैठक में थोक व्यापार, खुदरा किराना, कपड़ा, रेडीमेड, सुभाष मंडी, न्यू सुभाष मंडी, कमला मोदी मार्केट, थड़ी यूनियन, अग्रवाल मार्केट, आयरन, स्टेशनरी और फुटवियर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035484
