[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, 5 की मौत:आपसी विवाद का समझौता कर घर लौट रहे थे, लालगढ़ गांव में नहीं जला चूल्हा, मरने वालों में मामा-भांजे भी शामिल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, 5 की मौत:आपसी विवाद का समझौता कर घर लौट रहे थे, लालगढ़ गांव में नहीं जला चूल्हा, मरने वालों में मामा-भांजे भी शामिल

बीदासर में ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, 5 की मौत:आपसी विवाद का समझौता कर घर लौट रहे थे, लालगढ़ गांव में नहीं जला चूल्हा, मरने वालों में मामा-भांजे भी शामिल

बीदासर : बीदासर के सांडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। शेखावाटी कॉलेज के पास ट्रेलर ने आपसी विवाद का समझौता कर घर लौट रहे बोलेरो सवारों की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल ने बीकानेर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मृतकों में लालगढ़ गांव के चार लोग

मृतकों में लालगढ़ गांव के चार लोग शामिल थे। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शनिवार दोपहर शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

सांडवा थानाधिकारी चैथमल वर्मा ने बताया कि लालगढ़ निवासी भरत सिंह की रिपोर्ट पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतकों में 55 वर्षीय उम्मेद सिंह, प्रहलाद सिंह, राजू कंवर और दिलीप सिंह शामिल हैं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल ने बीकानेर ले जाते समय दम तोड़ दिया। चार शवों का पोस्टमॉर्टम सांडवा अस्पताल में और पांचवें का बीकानेर अस्पताल में कराया गया।

सांडवा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सांडवा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में मामा-भांजा थे

मृतकों में लालगढ़ निवासी प्रहलाद सिंह और नागौर के श्यामसर निवासी दिलीप सिंह आपस में मामा-भांजा थे। वे दोनों नागौर में गाड़ियों की कबाड़ी का काम करते थे। हादसे के वक्त बोलेरो दिलीप सिंह ही चला रहा था।

इस हादसे में बोलेरो सवार लालगढ़ निवासी मदन सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी राजू कंवर और भाई प्रहलाद सिंह की मौत हो गई। मदन सिंह के बेटे भैरो सिंह भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल पिता-बेटा का इलाज बीकानेर में जारी है। राजू कंवर का अंतिम संस्कार लालगढ़ में किया जाएगा। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। मदन सिंह खेती-बाड़ी के साथ पानी का टैंकर भी चलाते हैं।

देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कार से भिड़ंत के बाद ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया।
कार से भिड़ंत के बाद ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया।
कातर और तेहनदेसर के बीच ट्रेलर से भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त कार।
कातर और तेहनदेसर के बीच ट्रेलर से भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त कार।

ट्रेलर से भिड़ंत के बाद बोलेरो आगे से बुरी तरह डैमेज हो गई।
ट्रेलर से भिड़ंत के बाद बोलेरो आगे से बुरी तरह डैमेज हो गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार में शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार में शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला।

Related Articles