नीमकाथाना में 108 कुंडीय महायज्ञ जारी:तीसरे दिन यजमानों ने दी आहुतियां, गायत्री मंत्रों से गूंजा पांडाल
नीमकाथाना में 108 कुंडीय महायज्ञ जारी:तीसरे दिन यजमानों ने दी आहुतियां, गायत्री मंत्रों से गूंजा पांडाल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के जिला खेल स्टेडियम में 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इस महायज्ञ का तीसरा दिन था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिकूल पतिदेव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांति कुंज, हरिद्वार के डॉ. चिन्मय पंड्या ने प्रवचन दिए। उन्होंने माता भगवती हर्बल वाटिका में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।

महायज्ञ में यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं। सुबह छह बजे प्रज्ञायोग और सामूहिक जप साधना का आयोजन किया गया। इसके बाद शुभ मुहूर्त में देव पूजन कर गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। पंडितों द्वारा किए जा रहे वैदिक और गायत्री मंत्रोच्चार से पूरा पांडाल गूंज उठा।
हवन में एक साथ चार से पांच यजमान दंपतियों ने सहभागिता की। शाम के समय कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें युग प्रवचन, भजन-संगीत और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ।

आयोजकों ने बताया कि ये महायज्ञ जाति, वंश और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सर्व समाज के लिए आयोजित किया गया है। यज्ञ पांडाल में प्रवेश के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप पीले वस्त्र धारण करने की शर्त रखी गई थी।
पूरे पांडाल में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। हरिद्वार से आई टोली के सदस्यों ने बताया कि ये महायज्ञ ज्ञान, विज्ञान और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का माध्यम है। इस दौरान गायत्री परिवार का उद्घोष “हम बदलेंगे, युग बदलेगा, हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” भी सुनाई दिया।
महायज्ञ स्थल पर गायत्री मंत्र के प्रतीक लाल मशाल ध्वज श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन में हरिद्वार से आई टोली के सदस्यों के साथ-साथ शहर के अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036193


