[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सार्वजनिक कुएं की बाउंड्री दीवार ढही, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सार्वजनिक कुएं की बाउंड्री दीवार ढही, बड़ा हादसा टला

सिंघाना में सार्वजनिक कुएं की बाउंड्री दीवार ढही, बड़ा हादसा टला

सिंघाना : मंगलवार को सिंघाना के बड़ा मोहल्ला स्थित पंचायत समिति रोड पर पशु चिकित्सालय के पास एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। सार्वजनिक स्थान पर बने एक पुराने कुएं की बाउंड्री दीवार अचानक ढह गई, जिससे गंभीर हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई।

घटना स्थल आवागमन वाले क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय आसपास कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही समाजसेवी नवयुवक महावीर सैनी, मदन लाल यादव, राधेश्याम मिस्त्री, मुकेश सैनी, रामजीलाल, कैलाश चंद, सुल्तान सैनी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए तथा कुएं की मजबूत बाउंड्री दीवार का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो सके।

Related Articles