[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के विचारों से देश प्रगति पथ पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के विचारों से देश प्रगति पथ पर

सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। समारोह में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया के संघर्षमय जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियानों से खेल संस्कृति को मजबूती मिली है।

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि देश आज चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान एवं राष्ट्रहितैषी विचारों के कारण निरंतर आगे बढ़ रहा है। किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड सीमा में वृद्धि, वन रैंक वन पेंशन, खेल अधोसंरचना का विस्तार और अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियां सशक्त नीतियों का प्रमाण हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि आज खिलाड़ी सरकार से सीधे संवाद कर पा रहे हैं और खेल बजट में वृद्धि से उन्हें नई ताकत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान मजबूत हुई है।

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। गांव-ढाणियों से निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। सरकार किसानों और खिलाड़ियों दोनों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में खिलाड़ियों को अवसर और संसाधन दोनों मिले हैं। समारोह में पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता नवदीप श्योराण, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजूबाला स्वामी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप सिंह सहित कई खिलाड़ियों व कोचों ने अपने विचार रखे।

समारोह में निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य, संतोष मेघवाल, प्रो. दलीप पूनिया, आरडी सिंह, नंदलाल पूनिया, सुरेंद्र स्वामी, सुरेंद्र राठौड़, वासुदेव चावला, ओमप्रकाश खीचड़ सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles