फतेहपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने की नियुक्ति:लोकेंद्र सिंह गोरास बने तहसील अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फतेहपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने की नियुक्ति:लोकेंद्र सिंह गोरास बने तहसील अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फतेहपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने लोकेंद्र सिंह शेखावत गोरास को फतेहपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार, राष्ट्रीय सचिव उमराव सिंह जोधा और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला के निर्देशानुसार की गई है।
रविवार शाम को राजपूत छात्रावास में युवाओं ने लोकेंद्र सिंह गोरास का माला पहनाकर स्वागत किया। अपनी नियुक्ति पर लोकेंद्र सिंह गोरास ने कहा कि उन्हें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह अपने साथियों के साथ मिलकर बखूबी निभाएंगे। उन्होंने समाज उत्थान के हर कार्य को मजबूती से करने का प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप सिंह नारी, नटवर सिंह बागड़ोदा, महेंद्र सिंह फदनपुरा, कायम सिंह डाबड़ी, अजित सिंह हिरणा, मनोज सिंह फदनपुरा, अरविंद सिंह फदनपुरा, पंकज सिंह गोरास और सुरेंद्र सिंह कारंगा सहित उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1972743

