सादुलपुर के रजत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया, विजयी जुलूस निकाला
सादुलपुर के रजत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया, विजयी जुलूस निकाला
सादुलपुर : सादुलपुर के चंदगीराम वॉलीबॉल अकादमी के खिलाडी और सरदारपुरा निवासी रजत धनखड़ ने चीन में आयोजित विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय का टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है। रविवार को उनके सादुलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रजत का माल्यार्पण कर और डीजे के साथ विजयी जुलूस निकालकर जोरदार अभिनंदन किया गया। उन्होंने भारतीय वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
स्वागत करने वालों में चंदगीराम वॉलीबॉल अकादमी के प्रशिक्षक, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नरेश सांगवान, बजरंग दल के प्रवीण सरदारपुरा, सुंदर प्रकाश कस्वा, दिलीप महला, नरेश शर्मा, करण सिंह पूनिया, सोमवीर चौहान, दयाराम धनखड़, सूबेदार शिवलाल और जसपाल पूनिया शामिल थे।
रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ी का स्वागत
इसके अतिरिक्त, राजगढ़ थाने से एसआई कमलेश सैनी, एचएम पारसराम, पवन कुमार हेड कॉन्स्टेबल, जले सिंह कॉन्स्टेबल, राहुल कॉन्स्टेबल, हमीरवास थानाधिकारी रायसिंह सुथार और सुनील शिवरान ने भी रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ी का स्वागत किया। कोच अरविंद कुमार और महेंद्र सिंह ने रजत को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047797


