सरदारशहर में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर:380 मरीजों की आंखों की जांच की, 160 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन
सरदारशहर में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर:380 मरीजों की आंखों की जांच की, 160 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन
सरदारशहर : सरदारशहर में रविवार को निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड और अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्यामलालजी कंदोई की तृतीय पुण्यतिथि पर कंदोई परिवार के सौजन्य से लगाया गया। शिविर का स्थल अर्जुन क्लब, शहरी राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय, गांधी विद्या मंदिर रोड था।
शिविर का शुभारंभ नरेश कंदोई, संजय कंदोई, शिवरतन कंदोई और राजकुमार कंदोई ने फीता काटकर किया। शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सिमरन और उनकी टीम ने कुल 380 मरीजों की आंखों की जांच की।

जांच के बाद 160 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। मीडिया प्रभारी अंजना भोजक ने बताया कि इन सभी चयनित मरीजों को बसों द्वारा जयपुर ले जाया गया है, जहां उनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नवंबर माह में आयोजित पिछले शिविर में ऑपरेशन करा चुके 90 मरीजों को चश्मे भी भेंट किए गए।
शिविर में 268 मरीजों की बीपी और शुगर की जांच भी की गई। इस अवसर पर प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेई, प्रांतीय सचिव डॉ. कमल वशिष्ठ और प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी लायन हेमेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
इनकी मौजूदगी में पीएचसी परिसर में दानदाताओं के सहयोग से लगाई गई 7 पत्थर की बेंचों का लोकार्पण किया गया। इनमें से 5 बेंच आगीवान परिवार ने और 2 बेंच लायन राशिद बेहलीम ने भेंट की थीं। प्रांतपाल ने आई कैंप का अवलोकन किया और क्लब सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट पिन लगाकर सम्मानित किया।
इस शिविर को सफल बनाने में लायन क्लब अध्यक्ष किशोर भारद्वाज, सचिव लायन सुशील भोजक, अनिल गोयल, आसकरण सोनी, मुबारक तुगलक, राजकुमार कंदोई, सागर झेंडू, डॉ. पूनमचंद भाटी, महेंद्र निर्वाण, राशिद बेहलीम, देवचंद सोनी, सुभाष जांगिड़, विपिन गोयल, प्रभुदत्त भोजक, सुमन कंवर, गंगाराम सुथार, फुसाराम स्वामी, पिंटू नाई पार्षद, राकेश सैनी पार्षद, गंगाधर सैनी और अयूब सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047797


