[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सिरियासर, भीमसर, शेखसर व भारु में पहुंचा सरकार का रथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सिरियासर, भीमसर, शेखसर व भारु में पहुंचा सरकार का रथ

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सिरियासर, भीमसर, शेखसर व भारु में पहुंचा सरकार का रथ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

मंडावा : भाजपा सरकार के सत्ता में दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडावा विधानसभा क्षेत्र के सिरियासर, भीमसर, शेखसर एवं भारु गांवों में सरकार का विकास रथ पहुंचा। मंडावा पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास ने बताया कि इस अवसर पर मंडावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद नरेन्द्र खिचड़ रथ के साथ गांवों में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान मंडावा विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुभाष पुनिया ने शेखसर पंचायत में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता, जनकल्याण और समग्र विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। सरकार ने ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए कई ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।

पूर्व सांसद नरेन्द्र खिचड़ ने कहा कि सरकार की विकासकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह विकास रथ एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं झुंझुनूं जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुल्हरी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी सर्वांगीण विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और समृद्ध व सशक्त राजस्थान के निर्माण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री महावीर ढाका, राजेन्द्र ठेकेदार, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास, शेखसर सरपंच प्रतिनिधि महेश पुनिया, भारु मंडल अध्यक्ष विकास ईशरवाल, डॉ. सुरेन्द्र पुनिया, रामपाल सिंह डूडी, अमरसिंह डूडी, महावीर डूडी, राजेन्द्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, कुरड़ाराम, विजय कुमार, नेकीराम, मांगीलाल, सांवरमल, बजरंगलाल, केसरदेव, सोनी खां, रणजीत, महेन्द्र, इंद्राज, करणी राम ईशरवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं विकास रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास ने किया।

Related Articles