[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में किया कंबल वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बिसाऊ में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में किया कंबल वितरण

बिसाऊ में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में किया कंबल वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : कड़ाके की ठंड के बीच लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा बिसाऊ क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाते हुए कंबल वितरण किया गया। ट्रस्ट की ओर से सर्दी से बचाव के लिए कुल 10 कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट सदस्यों ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों की वास्तविक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कई परिवार ठंड के मौसम में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए यह सेवा कार्य किया गया।

तहसील प्रभारी सूर्यकान्त सैनी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। वहीं गौरव चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में तहसील प्रभारी सूर्यकान्त सैनी, मनोज सैनी, गौरव चौहान, योगेंद्र, समीर रायन, आसिफ सहित ट्रस्ट के कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles