[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सलीम खान निर्विरोध महासचिव निर्वाचित, अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सलीम खान निर्विरोध महासचिव निर्वाचित, अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर

सलीम खान निर्विरोध महासचिव निर्वाचित, अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला न्यायालय में पिछले 10 वर्षों से निरंतर अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे सलीम खान एडवोकेट (मूल निवासी बिनासर, हाल निवास नया बास, चूरू) को अभिभाषक संघ चूरू के चुनाव में निर्विरोध महासचिव चुना गया है। शुक्रवार को संपन्न हुए अभिभाषक संघ चूरू के चुनाव में यह महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सलीम खान के महासचिव पद पर निर्वाचित होने पर अधिवक्ता साथियों, शुभचिंतकों एवं परिवारजनों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनके प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि उनके अनुभव, कार्यशैली और समन्वय क्षमता से अभिभाषक संघ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

शुभचिंतकों का मानना है कि सलीम खान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायिक व्यवस्था में सहयोग और संघ के कार्यों में पारदर्शिता एवं सक्रियता और बेहतर होगी। उनके निर्विरोध निर्वाचन को अधिवक्ता समाज की एकजुटता और उनके प्रति विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। महासचिव पद पर चयन के बाद सलीम खान ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ के हितों और अधिवक्ता साथियों के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

Related Articles